बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 43.0, बिलासपुर 40.8, हमीरपुर 40.3, सुंदरनगर 39.7, कांगड़ा 39.6, नाहन 37.1, भुंतर 36.0, सोलन-चंबा 35.5, शिमला 29.2, कल्पा 24.3, डलहौजी 23.1 और केलांग में 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
उधर, मंगलवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 24.0, कांगड़ा 23.2, हमीरपुर 23.0, बिलासपुर 22.8, ऊना 22.6, शिमला 20.8, सुंदरनगर 19.7, सोलन 18.0, मंडी 17.6, धर्मशाला 16.6, मनाली 11.4 और केलांग में 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सात जून तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। आठ और नौ जून को मौसम साफ रहने की संभावना है। 10 और 11 जून को दोबारा बारिश के आसार हैं।