फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में ईद पर सैकड़ों ने अदा की नमाज, मांगी देश में अमन की दुआ

Wed, 05 Jun 2019 04:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/ऊना
विज्ञापन
कुल्लू में नमाज अदा करते लाेग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश के साथ हिमाचल में भी ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। सुबह से ही चहल पहल का माहौल है। जिला कुल्लू में मुस्लिम समुदाय के साथ हिंदुओं ने भी ईद मनाकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया है।

विज्ञापन


ईद के इस पावन मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों की मस्जिद में देश, प्रदेश, समाज में अमन व शांति की दुआ मांगी है।  एक माह तक चले रमजान के रोजे रखने का सिलसिला बुधवार को खत्म हो गया।

जिला मुख्यालय अखाड़ा बाजार स्थित जामा मस्जिद में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए और एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन

पूर्व उपायुक्त यूनुस ने भी नमाज अदा कर कुल्लूवासियों को बधाई दी

पूर्व उपायुक्त यूनुस - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कुल्लू के पूर्व उपायुक्त यूनुस ने भी नमाज अदा कर प्रदेश व कुल्लूवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खुदा के दरबार में जाकर उन्होंने देश की सुरक्षा, तरक्की व शांति के लिए कामना की है। मस्जिद के इमाम नबाव हाशमी ने सबको नमाज पढ़ाई।

आखिल खान व अनवर खान ने कहा कि उन्होंने रमजान के पूरे महीने में रोजे रख कर खुदा के बताए रास्तों का पालन किया है। रोजे पूरे होने पर ईद उत्सव मनाकर पारंपरिक व्यंजन भी परोसे गए। अखाड़ा बाजार में हुए इस समारोह में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

इसके अलावा कुल्लू के बजौरा, मनाली स्थित जगतसुख, जिया, बजौरा तथा कसोल की मस्जिदों में भी नमाज अदा की है। सलीम, आरिफ खान, शौकत अली और जुनैद ने कहा कि ईद खुशी और हर्षोल्लास का दिन है। इस दिन अमन-शांति और चैन की दुआ मांगी जाती है। 
विज्ञापन

टाहलीवाल मस्जिद में नमाज के लिए उमड़ी भीड़

टाहलीवाल मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
ईद पर बारिश होने के बावजूद सैकड़ों मुस्लिम सुमदाय के लोगों ने टाहलीवाल मस्जिद में नमाज अदा की। इतनी भीड़ के कारण मस्जिद में जगह कम पड़ गई। मौलाना मोहम्मद राशीद सुल्तान कादरी ने सभी को ईद की नमाज अदा करवाई।

नमाज के बाद सभी ने आतंकवाद के खात्मे, मुल्क की तरक्की, हिफाजत, अमन-चैन और आपसी भाई चारा कायम रहने की दुआ की। इस मौके पर रोशन दीन , रमजान, गुड़ु , मकसूद, महमूद, शकील, काला बाबा, भली खान, चूड़ दीन , बशीर दीन, हयात दीन, गुलाम मोहम्मद, चराग, करीम दीन , बैसाख दीन, रशांत दीन, सलीम दीन, सदीक दीन, नजीर दीन, अब्दुल, अनवर खान, दिलवर खान समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें