फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान, कई जिलों में अंधड़-ओलावृष्टि की चेतावनी

Fri, 08 May 2020 05:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में शनिवार से दोबारा बारिश के आसार जताए गए हैं। दस मई को सूबे के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। 12 मई तक पूरे प्रदेश में बादल बरसने का पूर्वानुमान जताया गया है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8, कांगड़ा में 33.1, बिलासपुर में 33.0, सुंदरनगर में 32.4, चंबा में 30.5, नाहन में 29.6, सोलन में 28.0, धर्मशाला में 25.4 और शिमला में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, गुरुवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 3.0, कल्पा में 5.5, मनाली में 5.8 और शिमला में 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें