हिमाचल प्रदेश में 14 सितंबर तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और गर्जन का पूर्वानुमान लगाया है। राजधानी शिमला में भी पूरे दिन बादल छाये रहे। प्रदेश में अन्य क्षेत्रों में भी बारिश नहीं हुई।
राज्य के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान शिमला 17.0, सुंदरनगर 23.5, भूंतर 21.0, कल्पा 11.6, धर्मशाला 21.4, ऊना 25.4, नाहन 17.7, केलांग 8.5, पालमपुर 18.0, सोलन 20.6, मनाली 11.8, कांगड़ा 21.6, मंडी 23.0, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 24.1, चंबा 20.0, डलहौजी 16.1 और कुफरी 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान शिमला 25.0, सुंदरनगर 32.5, भूंतर 33.8, कल्पा 25.8, धर्मशाला 28.4, ऊना 34.7, नाहन 27.9, केलांग 23.4, पालमपुर 27.1, सोलन 29.5, कांगड़ा 32.2, मनाली 32.5, बिलासपुर 33.0, हमीरपुर 32.5, चंबा 30.6, डलहौजी 20.2 और कुफरी 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।