हिमाचल में वीरवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में एक से तीन नवंबर तक बारिश और बर्फबारी होगी। दो नवंबर को मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक रहा। राजधानी शिमला में सुबह के समय बादल छाए रहे। इसके बाद दिन भर धूप खिली रही।
प्रदेश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान शिमला 10.9, सुंदरनगर 11.5, भुंतर 9.2, कल्पा 5.1, धर्मशाला 14.0, ऊना 14.4, नाहन 17.5, केलांग 2.0, पालमपुर 11.5, सोलन 10.0, मनाली 4.8, कांगड़ा 14.2, मंडी 15.8, बिलासपुर 15.0, हमीरपुर 14.9, चंबा 11.0, डलहौजी 10.1 और कुफरी 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान शिमला 19.1, सुंदरनगर 27.5, भुंतर 26.7, कल्पा 17.2, धर्मशाला 22.6, ऊना 30.3, नाहन 23.9, केलांग 15.5, सोलन 25.0, मनाली 18.8, कांगड़ा 27.0, बिलासपुर 28.0, हमीरपुर 28.5, चंबा 25.3, डलहौजी 14.5 और कुफरी 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।