फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने फिर ली करवट, चोटियों पर हिमपात, भारी बारिश की चेतावनी

Sun, 04 Mar 2018 12:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में मौसम फिर करवट बदलने लगा है। कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा और किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। निचले क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हो रही है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा में भारी बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि जबकि मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

प्रदेश में पांच मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। छह और सात मार्च को मौसम साफ रहेगा, जबकि आठ और नौ मार्च को दोबारा बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


जिला कुल्लू और लाहौल घाटी में शनिवार को चोटियों में बर्फबारी हुई। रोहतांग, कुंजुम दर्रा, बारालाचा, जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से ठंडक बढ़ गई है।

खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने पर्यटकों को सोलंगनाला और जलोड़ी दर्रा की ओर न जाने की हिदायत दी है।

विज्ञापन

राजधानी शिमला में छाए रहे बादल

वहीं, एचआरटीसी ने बस चालकों को संवेदनशील रूटों पर एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। जिला चंबा और किन्नौर में भी शनिवार को बारिश का दौर जारी रहा। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई। राजधानी शिमला में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे।

दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी भी हुई। शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 15.9, ऊना में 28.6, नाहन में 24.3, सोलन में 20.0, कांगड़ा में 20.2, बिलासपुर में 19.8, सुंदरनगर में 20.5, भुंतर में 19.5, कल्पा में 12.0, चंबा में 14.8 और डलहौजी में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान - 1.0, कल्पा में 1.4, मनाली में 4.0, शिमला में 9.1, ऊना में 12.4, नाहन में 11.9, पालमपुर में 13.5, कांगड़ा में 11.5 और डलहौजी में 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें