सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार के घने जंगलों में लापता पांचों श्रद्धालु शनिवार को सही सलामत रेस्क्यू कर लिए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहराधार में पांचों का स्वास्थ्य जांचने के बाद उन्हें घर भेज दिया। बीते वर्ष सात साल की एक बच्ची भी चूड़धार से वापस आते वक्त रास्ता भटक गई थी। इसके बाद सर्च अभियान भी चलाया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था।
करीब चार माह बाद श्रुति का कंकाल जंगल से बरामद हुआ था। शुक्रवार को भी चूड़धार से वापस आते वक्त पांच श्रद्धालु रास्ता भटक गए थे। लापता श्रद्धालुओं को पूरी रात जंगल में बितानी पड़ी। साथ ही पुलिस ने लापता लोगों को खोजने के लिए टीमें भेजीं। इनमें हिमाचल के तीन व हरियाणा के दो श्रद्धालु शामिल थे। शनिवार को पांचों श्रद्धालु जंगल से रेस्क्यू कर लिए गए।