फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, 53 सड़कें अभी भी बंद

Mon, 12 Aug 2019 07:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में मंगलवार को भी कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल में आगामी दिनों में बारिश होने की ही संभावना है। प्रदेश में 53 महत्वपूर्ण सड़कें सोमवार शाम तक भी बंद बताई जा रही थीं। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर भी मौसम केंद्र शिमला का सामान्य वर्षा का पूर्वानुमान है।  

विज्ञापन


राज्य में सोमवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान था। सोमवार को राज्य के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का आकलन किया गया। सबसे ज्यादा बारिश कांगड़ा जिले में दर्ज की गई। नगरोटा सूरियां, गुलेर और धर्मशाला में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। धर्मशाला, केलांग, कांगड़ा, चंबा, कुफरी आदि में न्यूनतम तापमान में भी -0.1 से -0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

कुफरी मेें 13.6 डिग्री का न्यूनतम और पांवटा में 35.0 डिग्री सेल्सियस का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14, 15 और 16 अगस्त को भी प्रदेश भर में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। हालांकि, स्वतंत्रता दिवस के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें