फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 अप्रैल तक साफ रहेगा मौसम, इस दिन से फिर बारिश के आसार

Fri, 26 Apr 2019 05:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल प्र्रदेश में 29 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। 30 अप्रैल से दो मई तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। 30 अप्रैल को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन


शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38.8, बिलासपुर में 35.2, हमीरपुर में 34.0, सुंदरनगर में 33.7, नाहन में 32.0, चंबा में 31.2, भुंतर में 30.4, सोलन में 29.5, धर्मशाला में 27.4, शिमला में 24.7, कल्पा में 20.4, डलहौजी में 19.8 और केलांग में 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें