पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से मुख्यमंत्री जयराम की फोटो हटा दी गई है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की फोटो तो हटा ली गई है, लेकिन सीएम के नाम का रेफरेंस नहीं हटाया गया है।
इस संबंध में बाकायदा कार्मिक विभाग ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (कार्मिक) ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय के सभी सचिवों और सचिवालय कैडर के अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद वेबसाइटों से मंत्रियों, नेताओं के रेफरेंस को हटाने के निर्देश जारी किए हैं। फिर भी कई विभाग इन आदेशों को नहीं मान रहे।