बिजली के बिना कई गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। बीते 12 दिनों से अवरुद्ध हाईवे 305 को बहाल करने के लिए अथॉरिटी बुधवार से सोझा और खनाग से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।
10 किलोमीटर के दायरे में नेशनल हाईवे को जलोड़ी दर्रा तक तीन से छह फुट बर्फ की दीवार को हटाना होगा। किन्नौर जिले के डेट सुंगरा के पास एनएच सहित अन्य ग्रामीण सड़कें बाधित हैं, वहीं एनएच पांच बहाल हो गया है।
नारकंडा से निगम की बसों को आवाजाही शुरू हो गई है। उपमंडल के कई ग्रामीणों रूटों पर निगम की बसें आधे रास्ते तक भेजी जा रही हैं। उधर, राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत महसूस हुई।
बुधवार को भुंतर में अधिकतम तापमान 18.7, कांगड़ा में 18.0, ऊना में 17.4, सुंदरनगर में 16.5, सोलन-बिलासपुर में 16.0, हमीरपुर में 15.8, चंबा में 14.2, शिमला में 14.0, धर्मशाला में 10.4, डलहौजी में 3.9, कल्पा में 2.9 और केलांग में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग - 8.2
कल्पा - 5.8
मनाली - 2.4
कुफरी - 1.8
डलहौजी 0.6
शिमला 2.1
धर्मशाला 4.4
--