फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से हिमाचल में 100 सड़कें अभी भी बंद, 28 जनवरी तक ऐसा रहेगा मौसम

Thu, 23 Jan 2020 07:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद मौसम खुलने पर भी हिमाचल में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। प्रदेश में गुरुवार को करीब 100 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार 45 बिजली ट्रांसफार्मर और 15 पेयजल योजनाएं बर्फबारी से ठप है। प्रदेश में 27 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। 28 जनवरी से दोबारा प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन


उधर, प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी भी ठंड का प्रकोप जारी है। गुरुवार को केलांग में अधिकतम तापमान माइनस 5.3 डिग्री दर्ज हुआ। इन क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान भी कमी दर्ज हुई है। बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 14.7, कल्पा में माइनस 8.2, मनाली में माइनस 4.2, कुफरी में माइनस 3.8 और शिमला में 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें