फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: धर्मशाला में टूटा 64 साल की भारी बारिश का रिकॉर्ड, तीन तक होगी बरसात

Sun, 21 Aug 2022 11:52 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शनिवार को किन्नौर, सिरमौर, ऊना और लाहौल स्पीति को छोड़ अन्य सभी जिलों में भारी बारिश हुई। शुक्रवार रात और शनिवार दिन में प्रदेश भर में सामान्य से 316 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है। 
विज्ञापन
हाईवे धंसने से हवा में लटकी बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला में 64 साल में भारी बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है। शुक्रवार रात 9:00 बजे से शनिवार सुबह 9:00 बजे तक 12 घंटों के दौरान धर्मशाला में 333 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इससे पहले 6 अगस्त 1958 को 24 घंटों के दौरान 316 मिलीमीटर बारिश हुई थी। शनिवार को किन्नौर, सिरमौर, ऊना और लाहौल स्पीति को छोड़ अन्य सभी जिलों में भारी बारिश हुई। शुक्रवार रात और शनिवार दिन में प्रदेश भर में सामान्य से 316 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है। प्रदेश में पहली बार मानसून सीजन के दौरान 24 घंटों के दौरान इतनी अधिक बारिश हुई है।

विज्ञापन


प्रदेश में शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक 24 घंटों के दौरान 34.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इस अवधि में 8.2 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। शुक्रवार रात को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। शनिवार को बारिश का क्रम कुछ कम रहा। पालमपुर, मंडी, डलहौजी, शिमला, मनाली और कांगड़ा में ही बादल बरसे। अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी ही हुई। प्रदेश में बदले मौसम से नदी और नाले पूरे उफान पर हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में भारी बारिश का क्रम दो-तीन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार और प्रशासन से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन


किस जिला में सामान्य से कितनी अधिक बारिश (फीसदी में)
बिलासपुर            920
मंडी                    713
शिमला                568
कुल्लू                    566
सोलन                 330
कांगड़ा                 327
चंबा                    240
हमीरपुर                105

किस जिला में सामान्य से कितनी कम बारिश (फीसदी में)
किन्नौर                - 23
लाहौल स्पीति     - 56
सिरमौर                - 51
ऊना                    - 80

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें