फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल के कुछ भागों में दो दिन बारिश के आसार, 340 सड़कें अभी भी बंद, लाहाैल में भूकंप

Tue, 23 Sep 2025 02:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ चुका है लेकिन अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ चुका है लेकिन अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। जगह-जगह भूस्खलन से अभी भी दो नेशनल हाईवे सहित 340 सड़कें बाधित हैं। इसके अतिरिक्त 45 बिजली ट्रांसफार्मर व 77 जल आपूर्ति स्कीमें भी प्रभावित हैं। कुल्लू में 106, मंडी 109 व कांगड़ा जिले में 40 सड़कें बंद हैं। उदयपुर वहीं लाहाैल घाटी में मंगलवार दोपहर बाद 1:10 मिनट पर भूकंप का एक जोरदार झटका महसूस किया गया। इससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहाैल रहा। एसडीएम उदयपुर अलीषा चौहान ने कहा कि भूकंप से किसी तरह के जानमाल की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन

 

जानें 29 सितंबर तक कैसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 23 व 24 सितंबर को राज्य के मध्य पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। आज शिमला में भी हल्के बादल छाए हुए हैं। 25 से 29 सितंबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।
विज्ञापन

मानसून सीजन में अब तक 4,86,116.02 लाख का नुकसान
हिमाचल में इस मानसून सीजन में अब तक 4,86,116.02 लाख की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में 21 जून से 22 सितंबर तक 451 लोगों की जान चली गई है, 497 लोग घायल हुए हैं। 47 लोग अभी भी लापता हैं। 189 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है। राज्य में 665 पक्के, 1046 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। 2,344 पक्के और 5,052 कच्चे मकानों को नुकसान हुआ है। 495 दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा 7,265 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 2,511 मवेशियों की माैत हो गई। इस अवधि में बादल फटने की 47, अचानक बाढ़ 98 व भूस्खलन की 148 घटनाएं सामने आईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें