फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में दो दिनों तक बारिश-बर्फबारी, जानें 14 नवंबर तक का मौसम पूर्वानुमान

Wed, 08 Nov 2023 11:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रशासन ने मनाली-लेह के साथ रोहतांग दर्रा, दारचा-शिंकुला और ग्रांफू-काजा सड़क पर सफर करने वाले पर्यटकों व लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। 
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 9 और 10 नवंबर को मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। मैदानी भागों में भी मौसम खराब बना रहने की संभावना है। 11 से 14 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में धूप खिली। इस दौरान हल्के बादल भी छाए रहे।

विज्ञापन


बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 29.4, सुंदरनगर 28.5, कांगड़ा 28.0, भुंतर 26.6, मंडी 26.4, नाहन 25.2, धर्मशाला 25.0, सोलन 24.5, चंबा 24.7, शिमला 18.6, कल्पा 16.2 और केलांग में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.1, कल्पा 2.4, कुकुमसेरी 3.0, मनाली 5.2, रिकांगपिओ 5.4, शिमला 10.4 और धर्मशाला में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मनाली-लेह सड़क पर सावधानी से करें सफर
जिला प्रशासन ने मनाली-लेह के साथ रोहतांग दर्रा, दारचा-शिंकुला और ग्रांफू-काजा सड़क पर सफर करने वाले पर्यटकों व लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। तापमान में गिरावट को देखते हुए मनाली-लेह मार्ग पर बर्फ गिरने से लोग फंस सकते हैं। ऐसे में कुल्लू और लाहौल-स्पीति प्रशासन ने पर्यटकों और आम लोगों को मौसम भांपकर यातायात करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें