तापमान में गिरावट आने के आसार
विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। 24 घंटों के बाद अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस गिरने के आसार हैं।
इन जिलों में बरसेंगे बादल
माैसम विभाग के अनुसार 24 अक्तूबर को हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 25 अक्तूबर को लाहाैल-स्पीति, किन्नाैर, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा व चंबा जिले में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.4, सुंदरनगर 9.8, भुंतर 8.5, कल्पा 3.8, धर्मशाला 15.8, ऊना 13.2, नाहन 14.9, केलांग 0.5, पालमपुर 10.0, सोलन 8.6, मनाली 7.2, कांगड़ा 13.2, मंडी 11.5, बिलासपुर 12.0, चंबा 10.6, कुफरी 9.6, कुकुमसेरी 1.1, भरमाैर 13.0, सेऊबाग 7.5, बरठीं 13.0, ताबो 0.1 व बजाैरा में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान
ऊना 32.2
बिलासपुर 29.0
मंडी 28.0
कांगड़ा 27.9
धर्मशाला 26.0
सोलन 25.0
नाहन 24.9
मनाली 21.2
शिमला 20.5