फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather : हिमाचल में बारिश का कहर, 288 सड़कें बंद; 112 ट्रांसफार्मर ठप, 55 पेयजल योजनाएं प्रभावित

Wed, 12 Aug 2026 12:24 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। SEOC की 12 अगस्त सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 288 सड़कें बंद हैं। 112 बिजली ट्रांसफार्मर और 55 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। मंडी में सबसे ज्यादा 117 सड़कें बंद हैं, जबकि चंबा में 74 और कुल्लू में 56 सड़कें बाधित हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश से 288 सड़कें बंद। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) की 12 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के कारण कुल 288 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा 112 बिजली ट्रांसफार्मर (DTR) बाधित हैं, जबकि 55 पेयजल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

विज्ञापन


जिलावार स्थिति में मंडी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां कुल 117 सड़कें बंद हैं। इनमें सराज की 45, थलौट की 45, पधर की 18, धर्मपुर की चार, जोगिंदरनगर की दो, सुंदरनगर की एक और मंडी-दो की एक सड़क शामिल है। जिले में 61 बिजली ट्रांसफार्मर और आठ पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं।

चंबा में 74 सड़कें बंद हैं। चंबा उपमंडल में 18, डलहौजी में चार, तीसा में 12, भरमौर में 14, सलूणी में आठ, पांगी में दो और भटियात में 16 सड़कें बंद हैं। जिले में 12 ट्रांसफार्मर और 16 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं।
विज्ञापन


कुल्लू में 56 सड़कें बंद हैं। इनमें बंजार की 20, कुल्लू की 12, आनी की 14 और निरमंड की 10 सड़कें शामिल हैं। बंजार में 34 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित बताए गए हैं।

शिमला जिले में 14 सड़कें बंद हैं। इनमें ठियोग की एक, रामपुर की आठ, चौपाल की चार और सुन्नी की एक सड़क शामिल है। जिले में पांच ट्रांसफार्मर और 26 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।

सिरमौर में 13 सड़कें बंद हैं। नाहन में तीन, पांवटा साहिब में दो, राजगढ़ में दो और संगड़ाह में छह सड़कें प्रभावित हैं। वहीं ऊना में चार सड़कें बंद हैं, जबकि हमीरपुर में पांच और कांगड़ा में पांच सड़कें बंद होने की सूचना है।

विज्ञापन

किन्नौर में दो सड़कें बंद हैं। रिपोर्ट के अनुसार रिस्पा लिंक रोड जलस्तर बढ़ने के कारण बाधित है, जबकि चरांग जाने वाली लिंक रोड शंकुई नाले में फ्लैश फ्लड के कारण बंद हुई है। लाहौल-स्पीति में तीन सड़कें बंद हैं। बिलासपुर और सोलन में फिलहाल किसी सड़क, ट्रांसफार्मर या पेयजल योजना के बाधित होने की सूचना रिपोर्ट में नहीं दी गई है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि 11 अगस्त की शाम की स्थिति की तुलना में 12 अगस्त की सुबह तक बंद सड़कों और बिजली बाधित ट्रांसफार्मरों की संख्या बढ़ी है। 11 अगस्त शाम को 204 सड़कें, 45 डीटीआर और 82 पेयजल योजनाएं प्रभावित थीं, जबकि 12 अगस्त सुबह क्रमशः 288 सड़कें, 112 डीटीआर और 55 पेयजल योजनाएं प्रभावित दर्ज की गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें