आज भी कई स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार 28 जून तक प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। मानसून इस वर्ष सामान्य तारीख को ही प्रवेश कर सकता है।
इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 28 जून से 1 जुलाई के दौरान अधिकतर भागों में बारिश के आसार हैं। बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला,सोलन व सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश के साथ अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है।
उधर, सोमवार को कसौली में 58.6, पांवटा साहिब 42.0, नाहन 34.2, धर्मपुर 27.4, मंडी 15.8, सुंदरनगर 15.2, कटौला 14.4, बागी 8.9 और सोलन में 6.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। वहीं रिकांगपिओ, ताबो, बजौरा, बिलासपुर में अंधड़ चला। वहीं नेशनल हाईवे-707 गंगटोली और शिलाई के बीच भारी भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.2, सुंदरनगर 19.3, भुंतर 18.9, कल्पा 13.6, धर्मशाला 22.4, ऊना 25.8, नाहन 24.4, केलांग 9.3, पालमपुर 20.5, सोलन 20.2, मनाली 13.6, कांगड़ा 24.0, मंडी 21.2, बिलासपुर 24.1, हमीरपुर, चंबा 20.5, डलहौजी 16.2, जुब्बड़हट्टी 22.1, कुफरी 16.3, कुकुमसेरी 6.7, नारकंडा 13.9, रिकांगपिओ 17.3, धौलाकुआं 25.4, बरठीं 23.4, समदो 15.8, कसौली 14.1, पांवटा साहिब 25.0, देहरा गोपीपुर 28.0, ताबो 13.1, मशोबरा 17.3, सैंज 18.7 और बजौरा में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 41.4
हमीरपुर 39.0
कांगड़ा 38.4
चंबा 38.0
बिलासपुर 38.4
बरठीं 38.4
धौलाकुआं 37.0
मंडी 35.8
भुंतर 36.4
सुंदरनगर 35.6
नाहन 35.0
धर्मशाला 33.6
भुंतर 36.4
सोलन 31.4
कसौली 30.3
मनाली 28.9
शिमला 27.2