फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में मानसून हुआ सक्रिय, शिमला में बरसे बादल, तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

Tue, 16 Jul 2024 07:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज राज्य के कुछ भागों में बारिश की संभावना है।  18 से 20 जुलाई के लिए कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
शिमला मे झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। सुबह करीब दस बजे के बाद शहर में बादल और धुंध छा गई। दोपहर तीन बजे शहर में बूंदाबांदी हुई। शाम को फिर शहर में मौसम साफ हो गया। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला रहा। मानसून कमजोर पड़ने के चलते प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है। अब 18 जुलाई से मौसम बिगड़ने की संभावना है। सोमवार रात को नयनादेवी में 34, रामपुर में 7, जोगिंद्रनगर में 5, मशोबरा-निचार में 2 और डलहौजी में 1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। सोमवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 18.6, धर्मशाला में 21.7, ऊना में 25.6, नाहन में 23.9, सोलन में 22.0, मनाली में 17.4, कांगड़ा में 23.9, मंडी में 25.5, बिलासपुर में 26.3, हमीरपुर में 26.1 और चंबा में 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन



22 जुलाई तक राज्य के कई भागों में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानूमान है। आज राजधानी शिमला में हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। उधर, बीती रात को नयना देवी में 34.2, रामपुर 7.4, जोगिंद्रनगर  5.0, बैजनाथ 2.0, मशोबरा 2.0, डलहौजी 1.0 और कुफरी में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.6, सुंदरनगर 24.5, भुंतर 21.8, कल्पा 14.8, धर्मशाला 21.7, ऊना 25.6, नाहन 23.9, पालमपुर 20.0, सोलन 22.0, मनाली 17.4, कांगड़ा 23.9, मंडी 25.5, बिलासपुर 26.3, हमीरपुर 26.1, चंबा 23.6, डलहौजी 16.2, जुब्बड़हट्टी 22.2, कुफरी 16.8, कुकुमसेरी 12.4, नारकंडा 14.8, भरमौर 18.7, रिकांगपिओ 18.1, सेऊबाग 20.5, धौलाकुआं 27.6, बरठीं 25.6, समदो 15.8 , कसौली 20.4, पांवटा साहिब 25.0, सराहन 19.5, देहरा गोपीपुर 27.0, ताबो 11.0, मशोबरा 18.2, सैंज 21.1 व बजौरा में 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

जुलाई में सामान्य से 27 फीसदी कम बरसे बादल
प्रदेश में एक से 16 जुलाई तक सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश में अभी तक 87 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। इस अवधि में 119 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। कांगड़ा और शिमला जिला में जुलाई के दौरान सामान्य बारिश दर्ज हुई है। शेष दस जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 24.6, सुंदरनगर 35.4, भुंतर 37.4, धर्मशाला 30.0, ऊना 33.4, नाहन 29.1, केलांग 27.3, सोलन 30.2, मनाली 29.7, कांगड़ा 35.0, मंडी 34.7, बिलासपुर 36.2, हमीरपुर 35.1, चंबा 35.6, डलहौजी 23.5, जुब्बड़हट्टी 27.6, रिकांगपिओ 31.3, धौलाकुआं 35.4, बरठीं 34.9, ताबो 30.3, सैंज 32.5 व बजौरा में 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें