फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में माैसम ने बदली करवट, कई भागों में लगातार तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Sat, 07 Mar 2026 06:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

 जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शनिवार दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई। सुबह के समय आसमान साफ था।  शनिवार को दोपहर बाद घने बादल आने से मौसम बदला तथा तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
लाहाैल घाटी में ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में माैसम ने करवट बदली है।  जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शनिवार दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई। सुबह के समय आसमान साफ था।  शनिवार को दोपहर बाद घने बादल आने से मौसम बदला तथा तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। चंद्रभागा की ऊंची पहाड़ियों सहित घेपन पीक, शिगरी ग्लेशियर, कुंजम पास और शिति नाला की लद्दाखी पीक, फ्रेंडशिप पीक, सेवन सिस्टर्स पीक पर भी बर्फ गिरने की सूचना है। तापमान गिरने से लोगों ने गर्म कपड़े बाहर निकाल लिए हैं। बीआरओ ने अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से कोकसर की ओर सड़क से बर्फ हटाने का कार्य आरंभ कर दिया है।  वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 5-14 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 

विज्ञापन
Trending Videos

इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट
उधर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन जिले में 8 मार्च के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  वहीं अगले 3-4 दिनों के दाैरान ऊंची चोटियों व आसपास के मध्य पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। ऊंचे क्षेत्रों में तापमान में धीरे-धीरे 2-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

जानें कब-कब होगी बारिश और बर्फबारी
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 7, 9 और 10 मार्च को राज्य के ऊंची चोटियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 11 से 13 मार्च तक राज्य के उच्च पर्वतीय और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। जबकि निचले पहाड़ी-मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। 8 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.7, सुंदरनगर 13.6, भुंतर 10.8, कल्पा 5.6, धर्मशाला 11.7, ऊना 14.0, नाहन 12.6, केलांग 3.8, पालमपुर 14.0, सोलन 10.0, मनाली 9.4, कांगड़ा 16.1, मंडी 13.7, बिलासपुर 13.5, जुब्बड़हट्टी 15.2, कुफरी 10.9, कुकुमसेरी 2.4, सेऊबाग 10.2, कसाैली 14.7, पांवटा साहिब 17.0, सराहन 7.6, देहरा गोपीपुर 17.0, ताबो 1.8 व नेरी में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें