फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: शीतलहर की चपेट में हिमाचल के कई जिले, राज्य में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Thu, 09 Jan 2025 03:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य में दो दिनों तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं कई जिलों में शीतलहर चलने व घना कोहरा रहने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, बर्फ से ढका क्वार क्षेत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में माैसम के करवट बदलने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य में दो दिनों तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं कई जिलों में शीतलहर चलने व घना कोहरा रहने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के नाै स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। शीतलहर के कारण लोग सुबह-शाम घरों में दुबकने को मजबूर हैं। आज व कल प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन

इस दिन से बिगड़ेगा माैसम
माैसम विभाग के अनुसार 11 जनवरी की शाम से 12 जनवरी की मध्य रात्रि या 13 जनवरी की सुबह तक राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ भागों में बर्फबारी की संभावना है।  वहीं शिमला शहर सहित राज्य के कुछ पर्यटन स्थलों पर 11 जनवरी की शाम से 12 जनवरी 2025 की दोपहर तक बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।  वहीं, राज्य के निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों के कुछ भागों में हल्की वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर 11 जनवरी की दोपहर से 12 जनवरी  मध्यम वर्षा और गरज के साथ अंधड़ चलने की संभावना है।  13 जनवरी से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 

अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार
अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद, अगले दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। 

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
11 और 12 जनवरी को राज्य के ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी व कांगड़ा जिले के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसके बाद तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर की स्थिति में कमी आएगी। वहीं कुछ भागों में कोहरा छाया रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 1.3, भुंतर -0.5, कल्पा -3.4, धर्मशाला 6.4, ऊना -0.5, नाहन 6.3, पालमपुर 2.4, मनाली -0.9, कांगड़ा 4.1, मंडी 2.1, बिलासपुर 4.4, हमीरपुर 2.2, डलहाैजी 6.5, कुफरी 3.7, कुकुमसेरी -11.3, नारकंडा 1.4, भरमाैर 2.4, रिकांगपिओ -0.6, सेऊबागं -0.2, समदो -8.0, बरठीं 2.2, कसाैली 5.6, सराहन 4.7, ताबो -11.3 व बजाैरा में -0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें