फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: रोहतांग में गिरे फाहे, शिमला में बूंदाबांदी और ऊना में 40 डिग्री पहुंचा तापमान

Thu, 18 May 2023 08:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी के बीच गुरुवार को मौसम के कई रंग दिखे। रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। राजधानी शिमला में बूंदाबांदी हुई और ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन
बर्फ के बीच कोकसर में उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम के कई रंग दिखे। रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। राजधानी शिमला में बूंदाबांदी हुई और ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज हुआ। मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों के कई भागों में शुक्रवार और शनिवार को भी मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों में 21 मई तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 22 मई को पूरे प्रदेश में फिर बारिश की संभावना है। इस दौरान अंधड़ चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया है।  बुधवार रात को राजधानी शिमला सहित आसपास क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बादल बरसे।

विज्ञापन


जनजातीय क्षेत्र लाहौल में गुरुवार को मौसम खराब रहा। दोपहर बाद करीब 3:00 से चंद्राघाटी के लेकर उदयपुर तक बारिश हुई। रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा, शिंकुला सहित ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरने व बारिश होने से घाटी के तापमान में कमी दर्ज हुई है। मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। लाहौल के पर्यटन स्थलों में पहुंचे पर्यटकों ने बर्फ में जमकर मस्ती की। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार और शनिवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश  के आसार जताए हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने की संभावना है। 21 मई को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 22 मई के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना          40.4
धौलाकुआं    33.8
बिलासपुर     34.5
हमीरपुर      32.8
चंबा         32.3
कांगड़ा      31.4
नाहन        30.3
सोलन       29.7
धर्मशाला     28.0
शिमला      22.4

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें