फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: भूस्खलन से राज्य में 75 सड़कें बाधित, 105 जल आपूर्ति स्कीमें ठप, जानें मौसम पूर्वानुमान

Wed, 14 Aug 2024 06:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

जगह-जगह भूस्खलन के चलते दो नेशनल हाईवे व 75 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। राज्य में बुधवार शाम तक तक 19 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप थे। इसके अतिरिक्त 105 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं।
विज्ञापन
ढली में बरसात के कारण धंसी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बारिश से जगह-जगह भूस्खलन के चलते दो नेशनल हाईवे व 75 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। राज्य में बुधवार शाम तक तक 19 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप थे। इसके अतिरिक्त 105 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा सेवाएं शिमला, मंडी, लाहौल-स्पीति व कुल्लू जिले में प्रभावित हैं। सड़कों के अलावा बिजली-पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। उधर, मंगलवार रात को धर्मशाला में 40.2, कांगड़ा 35.9, नारकंडा 23.5, सुजानपुर टिहरा 16.0, भराड़ी 15.2, पालमपुर 14.4 व रामपुर में 11.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कुछ भागों में आज से 18 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 20 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। शिमला में भी आज बादल छाए हुए हैं। 

32 लोग अभी भी लापता 
27 जून से 13 अगस्त तक राज्य में बादल फटने की 46 घटनाएं सामने आई हैं। वहीं भूस्खलन की 28 मामले आए हैं। इस अवधि के दौरान 34 लोगों की मौत हुई व पांच लोग घायल हुए। 32 लोग अभी भी लापता हैं। मानसून में अब तक 122 घर, 17 दुकानें, 24 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुईं। इसके साथ ही 149 मवेशियों की मौत हुई है। 
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.5, सुंदरनगर 23.4, भुंतर 22.6, कल्पा 15.6, धर्मशाला 20.5, ऊना 24.0, नाहन 23.7, केलांग 13.5, पालमपुर 19.5, सोलन 22.5, मनाली 19.2, कांगड़ा 22.4, मंडी 24.1, बिलासपुर 25.3, हमीरपुर 25.0, चंबा 25.1, कुफरी 17.4, नारकंडा 14.9, रिकांगपिओ 18.2, धौलाकुआं 26.8, समदो 17.4, कसौली 19.4, पांवटा साहिब 26.0, देहरा गोपीपुर 26.0, ताबो 15.6 व सैंज में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें