परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
उन्होंने अधिकारियों को परियोजनाओं में तेजी लाने तथा निर्धारित समयावधि में कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। सुक्खू ने कहा कि पौंग डैम को अंतरराष्ट्रीय स्तर के बर्डज पैराडाइस के रूप में विकसित किया जाएगा यह जल क्रीड़ाओं के दृष्टिगत भी उत्कृष्टता का राष्ट्रीय केंद्र बनेगा। कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार किया जा रहा है। राज्य सरकार ने कांगड़ा जिले को राज्य की पर्यटन राजधानी घोषित किया है।
जुलाई तक राज्य में पहुंचे 1.13 करोड़ पर्यटक
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और इस वर्ष जुलाई तक राज्य में 1.13 करोड़ पर्यटक भ्रमण के लिए आ चुके हैं। बैठक में पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, निदेशक पर्यटन मानसी सहाय ठाकुर, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार मौजूद रहे।