मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कई भागों में 18 से 21 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में 23 जुलाई तक बारिश जारी रहने की संभावना है।
पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी
हिमाचल ट्रैफिक टूरिस्ट रेलवे पुलिस शिमला ने बरसात में पर्यटकों को पहाड़ी क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है। पुलिस के अनुसार बरसात के चलते कुल्लू, मनाली, रोहतांग जाने वाली सड़कों में धुंध
, जगह-जगह भूस्खलन से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.0, सुंदरनगर 24.4, भुंतर 23.5, कल्पा 14.0, धर्मशाला 21.4, ऊना 24.4, नाहन 23.2, केलांग 13.7, पालमपुर 20.0, सोलन 22.0, मनाली 20.9, कांगड़ा 20.6, मंडी 26.6, बिलासपुर 25.1, हमीरपुर 26.3, चंबा 25.7, डलहौजी 16.0, कुफरी 16.5, नारकंडा 15.0, भरमौर 19.5, रिकांगपिओ 17.8, धौलाकुआं 26.2, बरठीं 24.1, कसौली 20.4, देहरा गोपीपुर 27.0, मशोबरा 18.0, सैंज 21.6 व बजौरा में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
निगुलसरी में फिर दरकी पहाड़ी
किन्नौर जिले में बारिश होने से एक बार फिर से निगुलसरी में भूस्खलन होना शुरू हो गया है। निगुलसरी में बुधवार सुबह के समय पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। भूस्खलन से जेसीबी मशीन को नुकसान पहुंचा है। सुबह एनएच पांच निगुलसरी के पास बंद रहा, लेकिन अब बहाल कर दिया गया है।
अधिकतम तापमान
शिमला का अधिकतम तापमान 23.4, सुंदरनगर 32.2, भुंतर 35.0, धर्मशाला 28.5, ऊना 35.2, नाहन 29.0, मनाली 29.2, कांगड़ा 33.5, मंडी 32.2, बिलासपुर 32.7, हमीरपुर 32.3, चंबा 35.1, भरमौर 31.4, रिकांगपिओ 30.5, सेऊबाग 34.1, धौलाकुआं 30.2, बरठीं 31.8, ताबो 30.9 व बजौरा में 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।