फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में आज रात से करवट बदल सकता है माैसम, तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Sat, 31 Jan 2026 12:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आज रात से माैसम करवट बदल सकता है। राज्य में लगातार तीन दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन
सोलंगनाला में बर्फबारी के बीच स्कीइंग का आनंद लेते सैलानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आज रात से माैसम करवट बदल सकता है। राज्य में लगातार तीन दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।  वहीं हाल में ही बर्फबारी से प्रदेश में अभी भी करीब 400 सड़कें व इतने ही बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। आज शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह से धूप खिली हुई है। कुल्लू, लाहौल-स्पीति और पांगी क्षेत्र में हिमखंड गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.5, सुंदरनगर 5.8, भुंतर 4.8, कल्पा -0.4, धर्मशाला 3.4, ऊना 6.2, नाहन 8.5, पालमपुर 5.0, सोलन 3.4, मनाली 0.4, कांगड़ा 7.5, मंडी 7.0, बिलासपुर 8.0, जुब्बड़हट्टी 5.0, कुकुमसेरी -6.3, सेऊबाग 4.5, बरठीं 5.6 , कसाैली 8.9, पांवटा साहिब 9.0, सराहन -0.3, ताबो -10.2 व देहरा गोपीपुर में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

तापमान में आएगा ये बदलाव
शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 17.6, धर्मशाला में 18.1, ऊना में 24.2, नाहन में 21.4, सोलन में 23.0, मनाली में 8.4, कांगड़ा में 22.0 और मंडी में 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की बहुत संभावना है। वहीं राज्य में अधिकतम तापमान में 4-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की बहुत संभावना है।
विज्ञापन

जानिए कब तक खराब रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 31 जनवरी और 6 फरवरी को ऊंची पहाड़ियों पर एक-दो जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं 1 फरवरी को राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। इस दिन राज्य के सभी जिलों में बिजली चमकने व 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। कुछ जगह पर हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। 2 और 3 फरवरी को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। इसके बाद 4 और 5 फरवरी  को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें