फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार, नाै स्थानों का न्यूनतम पारा माइनस में

Mon, 13 Jan 2025 01:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

14 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य में फिर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन
लाहौल में बर्फ के बीच सैलानियों ने की मस्ती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 14 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य में फिर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 से 19 जनवरी तक मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं बीते दिन हुई बर्फबारी के चलते कई क्षेत्रों में शीतलहर बढ़ गई है। सोमवार सुबह ऊपरी शिमला के लिए फिसलन की वजह से वाहन चालकों को परेशानी हुई। 15 जनवरी तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना, मैदानी भागों में कोहरे का अलर्ट
वहीं अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 2-3 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।  उधर, निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर 13 से 15 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है।
  
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 2.4, सुंदरनगर 2.1, भुंतर 2.1, कल्पा -3.6, धर्मशाला 4.6, ऊना 3.6, नाहन 6.3, केलांग -8.7, पालमपुर 1.0, मनाली -1.1, कांगड़ा 4.0, मंडी 4.5, बिलासपुर 5.4, हमीरपुर 2.9, डलहाैजी 0.6, कुफरी -0.8, कुकुमसेरी -12.3, नारकंडा -2.5, भरमाैर 0.3, रिकांगपिओ -0.1, सेऊबाग 0.6, धाैलाकुआं 5.2, बरठीं 4.3, समदो -7.0, कसाैली 3.4, पांवटा साहिब 8.0, सराहन 1.9, ताबो -10.9 व बजाैरा में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें