फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: कई भागों में एक सप्ताह तक प्री मानसून की बारिश जारी रहने के आसार, न्यूनतम तापमान गिरा

Thu, 20 Jun 2024 06:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश में प्री मानसून की बारिश करीब एक सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
हिमाचल के कई भागों में बारिश का पूर्वानुमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में प्री मानसून की बारिश करीब एक सप्ताह तक जारी रहेगी।  बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बादल झमाझम बरसे। गुरुवार शिमला सहित आसपास भागों में धूप खिलने के साथ बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 26 जून तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Trending Videos

बीती शाम काहू में 53.5, कुफरी 43.4, कंडाघाट 41.6, भरमाणी 35.4, धर्मशाला 34.0, सोलन 30.6 व जोगिंद्रनगर में 28.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।  पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई। औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 13.6, सुंदरनगर 18.1, भुंतर 16.2, कल्पा 9.4, धर्मशाला 16.8, ऊना 22.0, नाहन 25.0, केलांग 6.3, पालमपुर 15.5, सोलन 16.6, मनाली 11.9, कांगड़ा 18.6, मंडी 20.2, बिलासपुर 22.3, हमीरपुर 22.9, चंबा 20.7, डलहौजी 14.5, जुब्बड़हट्टी 17.4, कुफरी 10.0, कुकुमसेरी 6.1, नारकंडा 10.0, भरमौर 11.5, रिकांगपिओ 12.9, धौलाकुआं 22.5 , बरठीं 22.8, समदो 14.0, कसौली 15.3, पांवटा साहिब 22.0, सराहन 15.5, देहरा गोपीपुर 27.0, ताबो 11.2, मशोबरा 12.6, सैंज 15.1 व बजौरा 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 38.4
बिलासपुर 38.1
चंबा 37.2
धर्मशाला 32.5
हमीरपुर 36.9
मंडी 36.2
सुंदरनगर 35.8
बजौरा 34.2
बरठीं 35.8
धौलाकुआं 34.1
शिमला 26.9
नाहन 31.6
जुब्बड़हट्टी 29.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें