फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में सात दिन बारिश जारी रहने के आसार, भूस्खलन से 118 सड़कें बाधित

Wed, 04 Sep 2024 05:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश में बुधवार सुबह 10:00 बजे तक दो नेशनल हाईवे सहित 118 सड़कों पर आवाजाही ठप रही।
विज्ञापन
कालका-शिमला एनएच पर चक्कीमोड में भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में सात दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में भी शाम के समय बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन


वहीं बीते 24 घंटों के दौरान कसौली में 87.0, कंडाघाट 66.0, कटौला 65.2, शिमला 54.1, बिलासपुर 50.8, नयनादेवी 42.6, मालरांव 40.0, सुंदरनगर 10.8, ऊना 10.4, सोलन 15.0, मनाली 14.0, जुब्बड़हट्टी 31.6, भरमौर 10.0, धौलाकुआं 39.5, बरठीं 19.0 व पांवटा साहिब में 10.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

 उधर, कालका-शिमला एनएच पर चक्कीमोड सहित अन्य स्थानों पर मलबा और पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। चक्कीमोड़ में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे हेवना के समीप भूस्खलन से 24 घंटे और निगुलसरी के पास शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे 23 घंटे बंद रहा।

विज्ञापन

228 बिजली ट्रांसफार्मर व 11 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार जगह-जगह भूस्खलन से प्रदेश में बुधवार सुबह 10:00 बजे तक दो नेशनल हाईवे सहित 118 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। तीन पुल भी क्षतिग्रस्त हैं। इसके अतिरिक्त 228 बिजली ट्रांसफार्मर व 11 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा बिजली, पानी व सड़क सेवाएं शिमला, मंडी, सिरमौर व कांगड़ा जिले में प्रभावित हैं। 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
बुधवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 15.6, सुंदरनगर 20.5, भुंतर 19.9, कल्पा 13.4, धर्मशाला 18.0, ऊना 20.6, नाहन 23.7, केलांग 10.6, पालमपुर 18.5, सोलन 19.5, मनाली 16.2, कांगड़ा 21.4, मंडी 21.3, बिलासपुर 22.8, चंबा 22.1, डलहौजी 13.0, कसौली 16.5, पांवटा साहिब 24.0, सराहन 17.5, देहरा गोपीपुर 24.0, ताबो 14.8, मशोबरा 15.4 व सैंज में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

सर्कुलर रोड पर जगह-जगह भूस्खलन का खतरा
राजधानी शिमला में भारी बारिश के कारण सर्कुलर मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन का खतरा है। लिफ्ट से आगे हाईकोर्ट के पास पहाड़ी से बारिश के दौरान लगातार भूस्खलन हो रहा है। इस वजह से यहां आए दिन वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। इसके अलावा टॉलैंड, वन विभाग मुख्यालय, टॉलैंड और नव बहार के समीप हिमफेड पेट्रोल पंप के समीप भी पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। इसके अलावा नेशनल हाईवे की बात करें तो विकासनगर के समीप दो जगह पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें