जानें क्या है माैसम पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 29 व 30 जनवरी को मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने के आसार हैं। वहीं अगले 4-5 दिनों में राज्य के कुछ भागों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। जबकि अगले 2-3 दिनों के दाैरान कई भागों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरने के आसार हैं। वहीं कुछ स्थानों पर 25 जनवरी तक शीतलहर की स्थिति रह सकती है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला 4.8, सुंदरनगर 2.8, भुंतर 1.3, कल्पा -2.9, धर्मशाला 5.0, ऊना 2.6, नाहन 6.6, केलांग -9.1, पालमपुर 3.0, मनाली -0.2, कांगड़ा 5.3, मंडी 3.1, बिलासपुर 3.9, हमीरपुर 3.8, चंबा 3.1, डलहाैजी 3.5, कुफरी 0.9, कुकुमसेरी -7.9, नारकंडा 0.0, भरमाैर 2.1, रिकांगपिओ 0.1, सेऊबाग 1.2, बरठीं 3.0, धाैलाकुआं 6.0, कसाैली 6.6, सराहन 5.2, ताबो -10.0 व बजाैरा में 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।