फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heat Wave in Himachal: अभी और सताएगी गर्मी, 72 घंटों तक 10 जिलों के कई भागों में लू चलने का पूर्वानुमान

Thu, 13 Jun 2024 06:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले 72 घंटों में 10 जिलों के कई भागों में लू चलने की संभावना है। 
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए छाते का सहारा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में प्रचंड गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं। अगले 72 घंटों के दौरान 10 जिलों के कई भागों में लू चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले 72 घंटों में सिरमौर, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, ऊना में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भीषण लू की संभावना है। इन जिलों में 16 जून तक लू जारी रहने का अलर्ट जारी हुआ है। उधर, गुरुवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश के 10 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

प्रचंड गर्मी से मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्र भी पूरी तरह से तप रहे हैं। मैदानी जिलों में गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। न्यूनतम तापमान चढ़ने से रात के समय भी गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है।  हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से शुक्रवार को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 18 व 19 जून को भी कुछ भागों में मौसम खराब रह सकता है। 

प्रदेश के प्रमुख क्षेत्रों में अधिकतम तापमान
क्षेत्र      अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
नेरी             44.6
ऊना            44.6
धौलाकुआं     43.2
बिलासपुर     43.1
हमीरपुर       42.5
कांगड़ा        41.8
सुंदरनगर     41.3
मंडी           40.8
चंबा           40.9
बरठीं         41.3
बजौरा        38.5
भुंतर         38.5
नाहन         39.9
सोलन        36.0
धर्मशाला    37.0
शिमला      30.6
मनाली       30.0
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
 शिमला में न्यूनतम तापमान 21.0, सुंदरनगर 19.9, भुंतर 16.1, कल्पा 10.6, धर्मशाला 25.0, ऊना 20.6, नाहन 24.9, केलांग 5.8, पालमपुर 21.0, सोलन 20.0 , मनाली 14.3, कांगड़ा 22.4, बिलासपुर 21.0, हमीरपुर 20.3, चंबा 19.5, डलहौजी 20.9, कुफरी 18.2, नारकंडा 15.2, भरमौर 14.9, रिकांगपिओ 14.2, धौलाकुआं 23.5, कसौली 24.8, पांवटा साहिब 28.0, देहरागोपीपुर 27.0, ताबो 15.4, मशोबरा 19.8 और नेरी में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें