फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में प्रचंड गर्मी, सात स्थानों पर पारा 40 पार, इस दिन से प्रदेश में बारिश के आसार

Mon, 27 May 2024 06:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

ऑरेंज अलर्ट के बीच सोमवार को प्रदेश के ऊना, नेरी सहित सात शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हीटवेव का अलर्ट। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों को प्रचंड गर्मी से दो-चार होना पड़ रहा है। ऑरेंज अलर्ट के बीच सोमवार को प्रदेश के ऊना, नेरी सहित सात शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। ऊना में अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 28 मई के लिए भी कई भागों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 29 मई के लिए येलो अलर्ट है। विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में 29 मई से 2 जून तक बारिश हो सकती है। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

इन जिलों में लू चलने का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, सोलन और ऊना में एक-दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है। लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान के दिन भी हल्की बारिश की संभावना है। विभाग ने लोगों को एडवाइजरी जारी करते हुए गर्मी के संपर्क में आने व निर्जलीकरण से बचने की सलाह दी है।  प्यास नहीं लगने पर भी पर्याप्त पानी पिएं। अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए ओआरएस, घर पर बने पेयपदार्थ जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें।

कहां कितना अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 44.0
बिलासपुर 42.7
बरठीं    40.8
हमीरपुर 41.9
धाैलाकुआं 41.8
चंबा 40.2
सुंदरनगर 39.8
कांगड़ा 39.2
शिमला 30.4
नाहन 38.7
मंडी 39.4

कहां कितना न्यूनतम तापमान
सोमवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 20.2, सुंदरनगर 18.6, भुंतर 17.1, कल्पा 11.5, धर्मशाला 23.9, ऊना 19.8, नाहन 22.2, केलांग 8.3, पालमपुर 21.0, सोलन 18.4, मनाली 13.4, कांगड़ा 21.6, मंडी 19.2, बिलासपुर 19.5, हमीरपुर 18.0, चंबा 18.6, डलहाैजी 18.5, जुब्बड़हट्टी 23.4, कुफरी 17.4, कुकुमसेरी 7.1, नारकंडा 15.8, भरमाैर 16.8, सेऊबाग 16.2, धाैलाकुआं 25.1, बरठीं 17.6, कसाैली 25.0, पांवटा साहिब 31.0, देहरा गोपीपुर 26.0, ताबो 11.7, मशोबरा 18.9, सैंज 17.4 व बजाैरा में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक ने ये कहा
माैसम विज्ञान केंद्र मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया रविवार को 2014 के बाद शिमला में सबसे अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। अगले 48 घंटे तक लू का प्रकोप जारी रहेगा और उसके बाद 29-30 मई को पश्चिमी विक्षोक्ष सक्रिय होने से लू से राहत मिलेगी और तापमान में भी कमी आएगी। कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें