फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी, मंडी में ओलावृष्टि से सेब को नुकसान

Tue, 21 Apr 2020 06:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मंडी मे ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रोहतांग सहित मनाली और लाहौल की चोटियों पर मंगलवार दोपहर बाद बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा। धर्मशाला में भी बादल झमाझम बरसे। मंडी जिले में भारी ओलावृष्टि से सेब को काफी नुकसान पहुंचा है। जंजैहली से लेकर थाची तक ओलावृष्टि ने कई पंचायतों में कहर मचाया।

विज्ञापन


हिमाचल के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं।  रोहतांग में ताजा बर्फबारी होने से बीआरओ का काम प्रभावित हो गया है। उधर, राजधानी शिमला में मंगलवार को दिन भर मौसम साफ रहा। धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। 

विज्ञापन

छह जिलों के लिए चेतावनी जारी

बर्फबारी से रुका रोहतांग बहाली का काम - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। 24 अप्रैल से दोबारा मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 

मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.0, बिलासपुर में 31.0, हमीरपुर में 30.6, कांगड़ा में 28.0, सुंदरनगर में 26.7, सोलन-नाहन में 25.1, भुंतर में 22.7, धर्मशाला में 21.2, शिमला में 19.0 और केलांग में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.8, कल्पा में 2.7, मनाली में 6.4 और शिमला में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें