फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन से मैदानों में साफ रहेगा मौसम, इन क्षेत्रों में बारिश के आसार

Wed, 20 Jun 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के मैदानों में इस दिन से मौसम साफ रहेगा। वहीं, इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बुधवार से गर्मी बेहाल करेगी। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 जून तक मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बुधवार को बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन

इतने दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान

इन क्षेत्रों में 21 से 25 जून तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शाम के समय कुल्लू शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। राजधानी शिमला में दिन भर मौसम साफ रहा।

मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.8, बिलासपुर में 36.6, भुंतर में 36.0, सुंदरनगर में 34.4, कांगड़ा में 34.0, हमीरपुर में 35.2, चंबा में 33.6, सोलन में 29.2, धर्मशाला में 30.8, नाहन में 31.0, शिमला में 26.5 और डलहौजी में 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें