फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: सोलन में झमाझम बारिश, शिमला में छाए बादल, जानें 30 मई तक कैसा रहेगा माैसम

Fri, 24 May 2024 05:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश के कई भागों में शुक्रवार सुबह फिर बारिश दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सोलन में झमाझम बारिश से माैसम कूल-कूल हो गया। 
विज्ञापन
सोलन में बारिश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में शुक्रवार सुबह फिर बारिश दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सोलन में झमाझम बारिश से माैसम कूल-कूल हो गया। सोलन शहर में कुछ देर तक तेज बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज राज्य के कई भागों में बारिश की संभावना जताई गई है। शिमला में भी शुक्रवार दिनभर माैसम खराब बना रहा। वहीं, 25 से 28 मई तक राज्य के कई मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। पूरे प्रदेश में 29 मई तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। 30 मई को कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.4, सुंदरनगर 20.2, भुंतर 16.1, कल्पा 10.6, धर्मशाला 20.7, ऊना 24.4, नाहन 23.1, केलांग 8.0, पालमपुर 18.5, सोलन 18.6, मनाली 13.1, कांगड़ा 18.0, बिलासपुर 23.4, हमीरपुर 22.3, चंबा 18.6, जुब्बड़हट्टी 21.2, कुफरी 14.7, कुकुमसेरी 6.3, नारकंडा 12.9, रिकांगपिओ 14.3, सेऊबाग 14.5, धाैलाकुआं 26.2, बरठीं 22.3, कसाैली 21.1, पांवटा साहिब 29.0, देहरा गोपीपुर 26.0, मशोबरा 16.7 व ताबो में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें