फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: हिमाचल प्रदेश में 18 सितंबर तक बारिश का दौर, शिमला में बरसे बादल; धुंध ने आगोश में ली राजधानी

Sun, 13 Sep 2026 02:53 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में मानसून की गतिविधियां अगले कुछ दिनों तक जारी रहेंगी। मौसम विभाग के 12 सितंबर को जारी बुलेटिन के अनुसार, 12 से 17 सितंबर तक मैदानी, निचले और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। 13 से 17 सितंबर तक किसी भी जिले के लिए विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने राज्य में 18 सितंबर तक कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम बुलेटिन के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में मैदानी और पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, अगले सात दिनों के लिए किसी भी जिले में विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं, रविवार को राजधानी शिमला में गरज के साथ बारिश हुई। इसके साथ ठंडक बढ़ गई है। 

विज्ञापन




13 से 17 सितंबर तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 13 से 17 सितंबर तक मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। 18 सितंबर को मैदानी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों के लिए शुष्क मौसम का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


गरज-चमक और बिजली कड़कने की भी संभावना
मौसम विभाग ने 12 से 17 सितंबर तक मैदानी, निचले और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघ गर्जन और बिजली कड़कने की संभावना जताई है। ऐसे में बारिश के दौरान खुले स्थानों और ऊंचे इलाकों में सावधानी बरतना जरूरी रहेगा।

विज्ञापन

जिलों के लिए कोई विशेष चेतावनी नहीं
आगामी पांच दिनों के जिला-वार मौसम चेतावनी चार्ट में ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति समेत सभी जिलों के लिए 12 से 16 सितंबर तक कोई चेतावनी नहीं दिखाई गई है। मौसम विभाग ने इस अवधि में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना जरूर जताई है।

धर्मशाला में सबसे अधिक बारिश
पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। धर्मशाला में सबसे अधिक 9 सेंटीमीटर बारिश हुई। कांगड़ा एयरपोर्ट और कुफरी में 7-7 सेंटीमीटर, जबकि हरिपुर और जोगिंदरनगर में 5-5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। पालमपुर में 4 सेंटीमीटर बारिश हुई।

तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान अगले 24 घंटे में सामान्य रहने के बाद आगामी तीन से चार दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें