फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: मध्य पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश के आसार, जानें प्रदेश में 30 अक्तूबर तक कैसा रहेगा माैसम

Fri, 24 Oct 2025 03:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

 प्रदेश में कुछ स्थानों पर आज भी बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि, राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज धूप खिली हुई है। 
विज्ञापन
आज कुछ स्थानों पर बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर आज भी बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि, राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज धूप खिली हुई है। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान पंडोह में 24.5, मंडी 16.2, सराहन 15.5, जोगिंद्रनगर 12.0, गोहर 9.0, नारकंडा 7.5, भुंतर 4.8, रामपुर 2.6, जुब्बड़हट्टी 1.6 व सुंदरनगर में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कई स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

इन स्थानों पर हो सकती है बारिश
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मध्य पर्वतीय कुछ स्थानों पर आज बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार आज शिमला, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, लाहाैल-स्पीति व किन्नाैर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। जबकि 25 से 30 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि,  27 अक्तूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से राज्य में फिर से बारिश-बर्फबारी का दाैर शुरू हो सकता है। वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
कल्पा में न्यूनतम तापमान 3.1, सुंदरनगर 11.1, भुंतर 8.5, धर्मशाला 12.1, ऊना 11.4, नाहन 18.0, पालमपुर 10.5, सोलन 10.0, मनाली 5.4 , कांगड़ा 13.0, मंडी 12.5, बिलासपुर 14.2, हमीरपुर 11.7, कुफरी 8.1, कुकुमसेरी 1.0, नारकंडा 4.2, रिकांगपिओ 6.3, सेऊबाग 7.4, पांवटा साहिब 17.0, सराहन 10.7, देहरा गोपीपुर 15.0, ताबो -2.0 व बजाैरा में 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें