फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: उच्च पर्वतीय भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी, मैदानी जिलों में शीतलहर, ऊना का पारा शून्य तक पहुंचा

Thu, 22 Dec 2022 06:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नौ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। शिमला से ज्यादा ऊना में रात के समय अधिक ठंड पड़ रही है। 
विज्ञापन
कोकसर में जम गया झरना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के नौ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। शिमला से ज्यादा ऊना में रात के समय अधिक ठंड पड़ रही है। ऊना का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि शिमला में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने  प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित चंबा, कुल्लू और मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 25 और 26 दिसंबर को बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 26 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।  27 दिसंबर से प्रदेश के सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। उधर, मैदानी व कम ऊंचाई वाले भागों के लिए 24 दिसंबर तक धुंध पड़ने व शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, मंडी और सिरमौर जिला के कई क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय धुंध पड़ने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में कमी आने से कई क्षेत्रों में पीने के पानी के पाइप भी जमने लगे हैं। 

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 4.2, सुंदरगनर माइनस 0.5, भुंतर माइनस 0.7, कल्पा माइनस 3.1, धर्मशाला 5.2, ऊना 0.6, नाहन 8.7, केलांग माइनस 7.7, पालमपुर 3.0, सोलन माइनस 0.3, मनाली माइनस 1.0, कांगड़ा 4.1, मंडी 0.1, बिलासपुर 5.0, हमीरपुर 1.7, चंबा 2.4, डलहौजी 4.3, जुब्बड़हट्टी 5.9, कुफरी 2.5, कुकुमसेरी माइनस 8.0, नारकंडा 1.1, रिकांगपिओ माइनस 0.6, सियोबाग माइनस 1.0, धौलाकुआं 3.2, बरठीं 1.6, पांवटा साहिब 8.0 और सराहन में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अधिकतम तापमान
गुरुवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में दिन के समय मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 23.4, सुंदरनगर में 21.8, बिलासपुर में 21.0, कांगड़ा-मंडी में 20.2, धर्मशाला-सोलन में 20.0, हमीरपुर में 19.9, भुंतर में 19.6, नाहन में 19.2, चंबा में 16.0, शिमला में 14.4, मनाली में 12.0, कल्पा में 10.8 और केलांग में 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में करीब डेढ़ माह से बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है। प्रदेश में शुष्क ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जल शक्ति विभाग के ऊंचाई वाले क्षेत्रों की परियोजनाओं में पेयजल की सप्लाई भी घटने लगी है। कई क्षेत्रों में पेयजल स्रोत जमने से योजनाओं की आपूर्ति में भारी कमी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें