फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में चार दिन माैसम साफ, तापमान बढ़ने के आसार, 13 जून से कई भागों में फिर बरसेंगे बादल

Mon, 09 Jun 2025 03:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में पारा और चढ़ने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

 विभाग के अनुसार 12 जून तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। जबकि 13 से 15 जून तक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। आज राजधान शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 19.8, सुंदरनगर 22.1, भुंतर 21.4, कल्पा 13.4, ऊना 21.7, नाहन 21.0, केलांग 11.2, पालमपुर 24.0, सोलन 18.8, मनाली 17.5, कांगड़ा 23.6, मंडी 24.1, बिलासपुर 22.1, चंबा 21.0, डलहाैजी 18.8, कुकुमसेरी 9.8, भरमाैर 18.6, सेऊबाग 18.5, सराहन 12.8 व ताबो में  9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 अधिकतम तापमान
अधिकतम तापमान रविवार को  शिमला में 26.8, सुंदरनगर में 37.0, भुंतर में 36.5, कल्पा में 27.0, धर्मशाला में 34.1, ऊना में 41.6, नाहन में 35.9, केलांग में 26.0, सोलन में 32.6, मनाली में 29.7, कांगड़ा में 38.6, मंडी में 37.2, बिलासपुर में 39.1, डलहौजी में 26.5, जुब्बड़हट्टी में 30.6, कुकुमसेरी में 28.1, भरमौर में 28.3, धौलाकुआं में 37.1, कसौली में 29.7 और नेरी में 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें