फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में झमाझम बारिश, इस शहर में 35 डिग्री पहुंचा पारा

Mon, 27 Aug 2018 08:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी शिमला में सोमवार दोपहर बाद करीब डेढ़ घंटा झमाझम बारिश हुई। शहर में 11 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में सोमवार को मानसून कमजोर रहा। धूप खिलने से मैदानी जिलों में पारे में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रिकार्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।

हालांकि किसी भी क्षेत्र में भारी बारिश होने की चेतावनी नहीं है। सोमवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय कई दिनों बाद धूप खिली। सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 24.5, हमीरपुर
विज्ञापन


में 34.5, बिलासपुर में 33.5, कांगड़ा में 31.8, सुंदरनगर में 32.7, भुंतर में 32.5, चंबा में 31.5, सोलन में 29.5, नाहन में 27.5 और धर्मशाला में 28.8 डिग्री रिकार्ड हुआ। मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें