फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू ने एमएससी नर्सिंग की काउंसलिंग तारीख बदली

Mon, 27 Aug 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए समूह और श्रेणीवार मेरिट सूची जारी कर दी है। साथ ही इस कोर्स की काउंसलिंग की तिथि में भी बदलाव किया है।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि एमएससी नर्सिंग कोर्स की मेरिट विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। इन सर्विस और सीधे आवेदनकर्ताओं की दोनों श्रेणी की मेरिट श्रेणीवार जारी की गई है।

कोर्स के लिए प्रोस्पेक्टस में तय 30 अगस्त की तारीख बदलकर अब 19 सितंबर कर दी गई है। बताया कि एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के लिए 27 अगस्त को रखे गए मॉपअप राउंड को भी अनिश्चित काल के लिए  स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


सूचना के मुताबिक इससे संबंधित मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण सरकार से ही मॉपअप राउंड को अभी न करवाए जाने के दिशा-निर्देश आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें