इतने दिन बरसेंगे बादल, इन जिलों में रेड अलर्ट, सितंबर में ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 7 सितंबर तक बारिश का दाैर जारी रहेगा। आज ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले के लिए रेड अलर्ट है। जबकि हमीरपुर, चंबा, कुल्लू, मंडी, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति के लिए ऑरेंज अलर्ट है। 2 सितंबर के लिए कांगड़ा, मंडी व सिरमाैर में रेड अलर्ट, जबकि बाकि जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 3 सितंबर को शिमला, सिरमाैर व किन्नाैर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट है। विभाग के अनुसार सितंबर के दौरान, राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य व सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।
रेड अलर्ट के बीच जमकर बरसे बादल
बीते 24 घंटों के दाैरान नंगल बांध व बीबीएमबी क्षेत्र में 220.0, रायपुर मैदान 215.0, नयना देवी जी 192.0, सोलन 187.0, नाहन 177.8, जटोन बैराज 170.0, कसौली 135.0, ददाहू 134.0, मालरांव 132.0, रोहड़ू 130.0, धर्मपुर 124.6, ऊना 117.4, शिमला 115.8, पांवटा साहिब 109.6, कंडाघाट 108.2, जुब्बड़हट्टी 108.0, बरठीं 102.0, ब्राह्मणी 94.6, कुफरी 89.6, करसोग 81.2, बिलासपुर 80.8, नारकंडा 75.0, अघार 72.4, काहू 69.0, कोटखाई और शिलारू 68.4, बग्गी 62.6 व नेरी में 61.0 मिलीमीटर बारिश हुई।
मानसून में अब तक 320 लोगों की माैत
प्रदेश में जारी बारिश के बीच मानसून सीजन के दौरान अभी तक कुल 3,05,684.33 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 31 अगस्त तक 320 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 379 लोग घायल हुए हैं। 40 लोग अभी लापता हैं। इस दौरान 154 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है। बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 4,569 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 3,710 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1,885 पालतु पशुओं की मौत हुई है।