9 जनवरी तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 5 जनवरी तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, 6 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 9 जनवरी तक पूरे प्रदेश में धूप खिली रहने की संभावना है। वहीं अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 4.5, सुंदरनगर 3.3, भुंतर 1.5, कल्पा -2.2, धर्मशाला 4.2, ऊना 8.6, नाहन 6.1, पालमपुर 1.0, सोलन 1.7, मनाली 0.2, कांगड़ा 4.6, मंडी 5.7, बिलासपुर 8.0, हमीरपुर 5.4, जुब्बड़हट्टी 5.3, कुफरी 2.7, कुकुमसेरी -7.0, नारकंडा 0.4, रिकांगपिओ 0.6, सेऊबाग 0.8, बरठीं 7.2, कसाैली 6.2, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 4.0, देहरा गोपीपुर 7.0, ताबो -6.4, नेरी 7.2 व बजाैरा में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।