फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में छह दिन मौसम साफ रहने के आसार, तापमान में बढ़ोतरी की संभावना

Wed, 05 Apr 2023 07:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 11 अप्रैल तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 11 अप्रैल तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि 6 व 9 अप्रैल को मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बारिश हो सकती है। वहीं, आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना रहा।

विज्ञापन


धूप खिलने से तापमान में  बढ़ोतरी दर्ज की गई है और लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम खुलने से किसानों व बागवानों ने भी राहत की सांस ली है। प्रदेश में लगातार बारिश-बर्फबारी से गिर रहे तापमान का विपरीत असर नकदी फसलों के अलावा गेहूं और आलू पर पड़ने लगा था। अब सेब की फ्लावरिंग के भी रफ्तार पकड़ने की संभावना है। 

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.5, सुंदरनगर 5.9, भुंतर 5.0, कल्पा माइनस 1.0, धर्मशाला 10.4, ऊना 9.7, नाहन 13.9, केलांग माइनस 3.1, पालमपुर 8.5, सोलन 7.2, मनाली 1.4, कांगड़ा 9.8, मंडी 7.1, बिलासपुर 11.0, हमीरपुर 7.6, चंबा 8.0, डलहौजी 7.7, जुब्बड़हट्टी 9.8, कुफरी 3.7, कुकुमसेरी माइनस 2.0, नारकंडा 0.7, रिकांगपिओ 2.1, सेऊबाग 3.5, धौलाकुआं 10.3, बरठी 9.8 , पांवटा साहिब 16.0 और सराहन में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें