फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: 122 सालों में पहली बार जनवरी में सबसे कम बारिश दर्ज, मौसम विभाग ने जारी किए आंकड़े

Thu, 18 Jan 2024 07:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी

सार

प्रदेश में 1 से 18 जनवरी तक सामान्य से 99.7 फीसदी कम बादल बरसे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि 17 जनवरी को प्रदेश में हल्की बर्फबारी और बारिश हुई।
विज्ञापन
हिमाचल में मौसम साफ रहने के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 122 साल में पहली बार 18 जनवरी तक इस साल सबसे कम बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश में 1 से 18 जनवरी तक सामान्य से 99.7 फीसदी कम बादल बरसे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि 17 जनवरी को प्रदेश में हल्की बर्फबारी और बारिश हुई। उन्होंने बताया कि 1 से 18 जनवरी तक प्रदेश में 43.1 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस वर्ष अभी तक मात्र 0.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। वर्ष 1901 से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में सबसे कम बादल बरसे हैं। इससे पहले वर्ष 1966 में सामान्य से 99.6 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई थी। वर्ष 1902 में सामान्य से 92.4 फीसदी कम बारिश हुई थी।

विज्ञापन


प्रदेश में छह दिनों तक मौसम साफ, मैदानी भागों में कोहरे का अलर्ट
 प्रदेश के सभी भागों में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं, मैदानी जिलों के कुछ भागों में दो दिनों तक कोहरा व शीतलहर का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 24 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। जबकि 20 जनवरी तक ऊना और कांगड़ा, बिलासपुर और मंडी जिले के अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर व जमीन पर पाला पड़ने की स्थिति जारी रहने के आसार हैं। वहीं, अगले दो दिनों के दौरान  बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब व धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी) और नालागढ़) के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। ऐसे में सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है।

हालांकि, गुरुवार को मैदानी जिलों में कोहरे व ठंड से कुछ राहत मिली और धूप खिली। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ में दो सप्ताह के बाद गुरुवार सुबह से धूप खिली। सुबह से लोगों को सूर्य देव के दर्शन हुए। धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। लोगों को भारी ठंड और कोहरे से छुटकारा मिला है। इससे पहले यहां पर दोपहर को मात्र एक घंटे के लिए ही धूप निकल रही थी। सबसे ज्यादा प्रभावित यहां के उद्योग हो रहे थे। क्योंकि उनका कच्चा और तैयार माल पहुंचने में देरी हो रहे थी। शिमला में भी मौसम साफ रहा।

विज्ञापन

जनवरी में सबसे कम बारिश वाले साल
मौसम विभाग की ओर से 1901 के बाद से सबसे कम वर्षा वाले शीर्ष 10 सालों का आंकड़ा जारी किया गया है। 
साल    बारिश 
2024   (18 जनवरी 2024 तक) -99.7
1966  -99.6
2007  -98.5
1902  -92.4
1986  -91.4
2018  -90.5
1916  -87.8
1936  -86.5
1963  -83.5
1998  -83.4
1914  -81.4

मंडी के तीन शिक्षा खंडों में स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव
जिला दंडाधिकारी मंडी अरिंदम चौधरी ने मंडी जिला के कुछ मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय घने कोहरे के कारण बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बल्ह, सलवाहन तथा औट शिक्षा खंडों के सभी निजी व सरकारी स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव किया है। जिसके तहत इन शिक्षा खंडों के सभी निजी व सरकारी स्कूल सुबह 9:30 बजे से 3:30 बजे तक खुले रहेंगे। आदेश के अनुसार हालांकि, संबंधित प्रारंभिक व  उच्च शिक्षा उप निदेशक द्वारा उपरोक्त स्कूलों के बंद होने के समय को बाद में बढ़ाया जा सकता है।  प्रारंभिक व उच्च शिक्षा उपनिदेशक व संबंधित क्षेत्र के स्कूलों के प्रधानाचार्य को इन आदेशों की कड़ाई से पालना करने को कहा गया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं।  31 जनवरी तक या आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे।

26 जनवरी से 1 फरवरी के बीच हो सकती है बारिश-बर्फबारी
मौसम विभाग के विस्तारित रेंज मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ऊपर दिए गए मानचित्र के अनुसार 26 जनवरी से 1 फरवरी के बीच राज्य के कई भागों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और कुल्लू के कुछ हिस्सों के लिए औसत वर्षा की सामान्य बताई गई है। राज्य के बाकी हिस्सों के लिए भी  सामान्य है।
 
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 3.1, सुंदरनगर 1.3 , भुंतर 0.4 , कल्पा -3.6, धर्मशाला 5.2, ऊना 2.2, नाहन 6.1, पालमपुर 3.0, सोलन 2.2, मनाली 0.2, कांगड़ा 3.8, मंडी 1.1, चंबा 3.2, डलहौजी 2.8 , जुब्बड़हट्टी 4.8, कुफरी 1.2, नारकंडा -1.2, रिकांगपिओ -0.6, सेऊबाग 0.5, धौलाकुआं 4.6, बरठीं 1.7, समदो -5.8, पांवटा साहिब 5.0, सराहन 1.5 और देहरागोपीपुर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें