फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SPU Mandi: विद्यार्थी 22 जनवरी तक भर सकेंगे रिअपीयर परीक्षा के लिए फॉर्म

Thu, 18 Jan 2024 06:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

सरदार पटेल विश्वविद्यालय(एसपीयू) मंडी ने अपना परीक्षा पोर्टल दोबारा से सक्रिय कर दिया है। इसमें लॉगइन करके विद्यार्थी 22 जनवरी दोपहर 12:00 बजे तक अपने परीक्षा फाॅर्म भर सकते हैं। 
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी - फोटो : svpcumandi.ac.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीए, बीएससी और बीकॉम, शास्त्री और डिप्लोमा कोर्स की रिअपीयर परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी 22 जनवरी तक परीक्षा फाॅर्म भर सकेंगे। इसके लिए सरदार पटेल विश्वविद्यालय(एसपीयू) मंडी ने अपना परीक्षा पोर्टल दोबारा से सक्रिय कर दिया है। इसमें लॉग इन करके विद्यार्थी 22 जनवरी दोपहर 12:00 बजे तक अपने परीक्षा फाॅर्म भर सकते हैं। एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक इंजीनियर सुनील वर्मा ने यह जानकारी दी। एसपीयू ने 17 जनवरी को जून 2023 में आयोजित (यूजी वार्षिक परीक्षा) की  पुनर्मूल्यांकन परीक्षाओं का परिणाम भी घोषित कर दिया है। यदि कोई छात्र अभी तक इस परीक्षा परिणाम को नहीं देख पाया है तो  एसपीयू की बैवसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं।

विज्ञापन

विद्यार्थियों को 31 जनवरी तक जमा करवाने होंगे शपथ पत्र
वहीं, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के साइकोलॉजी विभाग में सत्र-2023 में शुरू किए गए पुनर्वास मनोविज्ञान पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए चयनित किए छात्र-छात्राओं को 31 जनवरी तक मांगे गए शपथ पत्र को विभाग में जमा करवाना होगा। विभागाध्यक्ष प्रो. आरए जिंटा ने कहा है कि चयनित छात्रों को नॉन इंप्लायमेंट का संबंधित सरकारी विभाग, निजी संस्थान में कार्य करने का शपथ पत्र जमा करवाना होगा। सरकारी या निजी क्षेत्र में काम करने वाले प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को अपने विभाग और संस्थान से एक साल के अवकाश और एनओसी को जमा करवाना होगा।
विज्ञापन

एमएलएसएम कॉलेज में नॉर्थ जोन क्रिकेट स्पर्धा 29 से
 मंडी के एमएलएसएम कॉलेज में 29 जनवरी से पुरुष वर्ग की नाॅर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। इसके लिए विवि के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम के निदेशक कार्यालय में 23 जनवरी तक एंट्री के लिए आवेदन किया जा सकेगा। निदेशक डाॅ. हरी सिंह ने कहा कि 23 जनवरी तक आने वाली टीमों की एंट्री के आधार पर 24 को निदेशालय की ओर से प्रतियोगिता के होने वाले मुकाबलों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें