फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: हिमाचल में बढ़ने लगी ठंड, ताबो में माइनस 4.6 डिग्री; नवंबर में सामान्य से 70% कम बारिश

Mon, 23 Nov 2026 09:18 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ठंड का असर बढ़ गया है। ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री और कुकुमसेरी में माइनस 2.4 डिग्री दर्ज हुआ। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रोहतांग में मस्ती करते सैलानी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में रातें बेहद सर्द होने लगी हैं। ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री और कुकुमसेरी में माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, केलांग में पारा 0.4 और कल्पा में 1.9 डिग्री तक पहुंच गया है। दूसरी ओर, जल स्रोतों के आसपास स्थित मंडी और बिलासपुर जिलों के कई क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही, लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मैदानी क्षेत्रों में ऊना सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बिलासपुर में 27, कांगड़ा में 24.7, नाहन और मंडी में 24, धर्मशाला में 23 और चंबा में 22 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 17.1, मनाली में 17, कल्पा में 16.5, ताबो में 12.6 और केलांग में 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। सिरमौर जिले को छोड़कर अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से कम बना हुआ है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। मौसम साफ रहने के बावजूद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात के तापमान में और गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है।

Trending Videos

नवंबर में सामान्य से 70 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 1 से 22 नवंबर तक प्रदेश में सामान्य से 70 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में सामान्य वर्षा 10.6 मिलीमीटर के मुकाबले केवल 3.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर और ऊना में इस अवधि के दौरान बारिश दर्ज नहीं हुई। कांगड़ा में 0.1 मिलीमीटर, मंडी में 0.2 मिलीमीटर, सोलन में 0.5 मिलीमीटर, कुल्लू में 0.6 मिलीमीटर और शिमला में 1.1 मिलीमीटर बारिश हुई।

विज्ञापन


















क्षेत्रन्यूनतम पारा
ताबो-4.6°C
कुकुमसेरी-2.4°C
केलांग0.4°C
कल्पा1.9°C
मनाली3.4°C
बजौरा4.0°C
भुंतर4.4°C
चंबा6.4°C
सोलन6.5°C
शिमला7.5°C
बिलासपुर8.0°C
कांगड़ा8.5°C
मंडी8.5°C
धर्मशाला10.8°C
नाहन10.8°C
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें