फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: लगातार बढ़ रहा शीतलहर का असर, 12 स्थानों पर रात का पारा माइनस में, पाइपों में जम गया पानी

Fri, 09 Jan 2026 02:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

पहाड़ से मैदान तक ठंड ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। प्रदेश में रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। 
विज्ञापन
सेब पाैधों में नमी बनाए रखने के लिए रात को किया पानी का छिड़काव, सुबह को जम गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का असर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ से मैदान तक ठंड ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। प्रदेश में रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। राज्य में 12 स्थानों पर रात का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों के दाैरान मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बरठीं, बिलासपुर, पालमपुर व नेरी में शीतलहर दर्ज की गई। शिमला में भी न्यूनतम तापमान बीते दिन के मुकाबले आज कम रहा। इससे सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। राज्य में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

कुकुमसेरी में पारा माइनस -10.6 डिग्री सेल्सियस
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में पारा माइनस -10.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। यहां घरों की पानी की पाइपें जम गई हैं। किन्नौर और ऊंचाई वाले इलाकों में भी हालात ऐसे ही हैं। राजधानी शिमला में भी रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है, वहीं सुबह के समय सड़कों पर फिसलन बढ़ने से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में ने कोहरे का सिलसिला जारी है।

15 जनवरी तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में आगामी 15 जनवरी तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहींऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में 13 जनवरी तक सुबह व शाम के समय घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। वहीं कुछ स्थानों पर 9 व 10 जनवरी को शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  उधर, सोलंगनाला से लेकर अटल टनल व कोकसर में बर्फ देखने बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। बारिश नहीं होने से पहाड़ी भागों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ठिठुरन बढ़ गई है।
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान?
शिमला में न्यूनतम तापमान 1.6, सुंदरनगर -0.3, भुंतर -1.4, कल्पा -3.8, धर्मशाला 3.6, ऊना 5.4, नाहन 4.0, पालमपुर -0.5, सोलन -2.2, मनाली -1.4, कांगड़ा 1.5, मनाली 0.9, बिलासपुर 3.5, हमीरपुर 0.7, जुब्बड़हट्टी 3.0, कुफरी 1.1, कुकुमसेरी -10.6, नारकंडा -0.3, रिकांगपिओ -1.9, सेऊबाग -2.3, बरठीं 1.5, समदो 1.6, कसाैली 2.4, पांवटा साहिब 5.0, देहरागोपीपुर 6.0, ताबो -8.4, नेरी 3.1 व बजाैरा में -0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें