कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 0.9, सुंदरनगर 0.2, भुंतर 0.1, कल्पा -4.2, धर्मशाला 3.2, ऊना 1.6, नाहन 4.5, पालमपुर 0.5 , सोलन 0.8, मनाली -2.0, कांगड़ा 2.8, मंडी 1.7, बिलासपुर 4.0, चंबा 2.6, जुब्बड़हट्टी 3.2, कुफरी -1.8, कुकुमसेरी -14.2, नारकंडा -4.4, भरमौर -2.9, रिकांगपिओ -0.7, सेऊबाग 1.0, धौलाकुआं 3.4, बरठीं 1.1, समदो -9.0, पांवटा साहिब 7.0 और सराहन में 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
254 सड़कें अभी भी बंद
उधर, राज्य में गुरुवार को तीन नेशनल हाईवे और 254 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। इसके अलावा 80 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित है। राज्य में 22 पेयजल आपूर्ति योजनाएं भी बाधित चल रही हैं। बीते दिनों हुई बर्फबारी से शिमला जिले में अभी भी 26 सड़कें बंद हैं। वहीं, लाहौल-स्पीति में 125, मंडी 24, कुल्लू 41 और चंबा में 37 सड़कें बाधित हैं।