फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: इस बार भी व्हाइट क्रिसमस के आसार कम, हिमाचल में एक सप्ताह तक मौसम साफ

Sun, 18 Dec 2022 07:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के सभी भागों में 25 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। वहीं, मैदानी जिलों में 21 दिसंबर तक सुबह और शाम के समय धुंध पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में इस बार व्हाइट क्रिसमस के आसार नहीं हैं। प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के सभी भागों में 25 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। वहीं, मैदानी जिलों में 21 दिसंबर तक सुबह और शाम के समय धुंध पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस जिलों में धुंध ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन


बिलासपुर और मंडी जिले के कई क्षेत्रों में धुंध पड़ने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। उधर, न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आने से मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक काफी बढ़ गई है। बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना व मंडी जिले के लिए सुबह के समय शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को भी प्रदेश की राजधानी शिमला समेत अन्य भागों में मौसम साफ रहा।  

वर्ष 2016 के बाद से अभी तक शिमला में व्हाइट क्रिसमस की आस पूरी नहीं हुई है। इस बार भी 25 दिसंबर को बर्फबारी के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि अभी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। न्यूनतम तापमान में हालांकि कमी आने से सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान 8.3, सुंदरनगर 0.5, भुंतर 1.2, कल्पा 0.6, धर्मशाला 9.2, ऊना 2.6, नाहन 8.5, केलांग माइनस 4.6, पालमपुर 5.5, सोलन 2.3, मनाली 2.0, कांगड़ा 6.0, मंडी 1.3, बिलासपुर 5.5, हमीरपुर 2.7, चंबा 3.8, डलहौजी 9.7, जुब्बड़हट्टी 9.5, कुफरी 7.6, कुकुमसेरी 5.3, नारकंडा 5.2, कोटखाई 6.0, रिकांगपिओ 2.9, बरठीं 5.4 और पांवटा साहिब में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें